आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। भाजपा के लोग लगातार खड्यंत्रों के तहत चुनाव जीत रहे हैं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का कहना है कि SIR पर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निगाह और नजर बनाए हुए हैं। इस अवसर पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों से मुलाकात भी की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आजमगढ़ में सीएसडी कैंटीन खोले जाने की अनुमति मिल जाने को लेकर पूर्व सैनिकों ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। वही ब्राह्मणों के बाती चोखा कार्यक्रम को लेकर चल रही सियासत के बारे में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादियों ने सबका सम्मान किया है और यह आज से नहीं है। लोहिया जी के समय से ही किया जा रहा है। चेतावनी किसको दे रहे हैं मुख्यमंत्री सपा सांसद ने वाराणसी में दाल मंडी तोड़े जाने और मणिकर्णिका घाट तोड़े जाने को लेकर भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कर रहे हैं। यह चेतावनी किसको दे रहे हैं। वाराणसी में तो डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार है। प्रशासन उनके हाथ में हैं। मैं खुद वाराणसी गया था और काशी विश्वनाथ का दर्शन करके आया हूं और वहां पर देखा कि किस तरह से दालमंडी को तोड़ा जा रहा है। जिस तरह से मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। यह छुपाने वाली बात तो नहीं है। भाजपा के कार्यकाल में सबसे अधिक मंदिर टूट रहे हैं। बीजेपी सनातन की परंपराओं को तोड़ने का काम कर रही है। वाराणसी में लगातार चल रहे बुलडोजर और सरकार द्वारा विकास के दावे के सवाल पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का कहना है कि और ऐसा कौन सा विकास है जिसे वाराणसी के लोग ही नहीं चाहते हैं। भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए सपा सांसद का कहना है कि यह लोग अच्छी-अच्छी लच्छेदार बातें करते हैं। पर इनकी बातों और कार्यों में कहीं पर सच्चाई नहीं दिखती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
आजमगढ़ में बोले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव: जनता के बीच विश्वास खो चुके हैं भाजपा के लोग, भाजपाराज में सबसे अधिक टूट रहे हैं मंदिर – Azamgarh News
RELATED ARTICLES

