Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआज अखबार नहीं,पढ़िए बलिया की कल की 5 बड़ी खबरें: ट्रेन...

आज अखबार नहीं,पढ़िए बलिया की कल की 5 बड़ी खबरें: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत – Ballia News


आज नो न्यूज पेपर डे है। कल दिवाली थी। आज अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको बलिया की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी। पढ़िए, कल की 5 बड़ी खबरें…

.

1-सहतवार रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसकी पहचान सहतवार कस्बा निवासी सोनू कुमार चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

2-बलिया में दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; वाराणसी रेफर

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना फेफना-रसड़ा मुख्य मार्ग पर रामनगर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

3- बलिया में दीवार गिरने से महिला की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा

बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के उसकर ग्राम पंचायत के हुडऱहा टोला में सोमवार दोपहर एक महिला की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत हो गई। महिला दीपावली के त्योहार के लिए घर की सफाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान गोधन प्रसाद की पत्नी रम्भा देवी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

4- दीपावली की रात दो पक्षों में मारपीट, दो घायल:पटाखे जलाने पर विवाद, दोनों तरफ से चाकू चले

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में दीपावली की रात (सोमवार) दो पक्षों में मारपीट हो गई। पटाखा जलाने को लेकर हुए इस विवाद में चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी सूरज कुमार गुप्ता दीपावली की रात पटाखे जला रहा था। इसी दौरान गांव का ही अनीस अंसारी पानी लेने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

5-बलिया में सरयू नदी का कटान जारी, लोग बेघर, गोपालनगर टाड़ी में दीपावली पर नहीं जले दीप, घरों को तोड़ रहे ग्रामीण

बलिया में बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद सरयू नदी का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सबसे भयावह असर गोपालनगर टाड़ी गांव में देखने को मिल रहा है, जहां कटान के चलते लोगों की जिंदगियां बिखर रही हैं। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी यहां के लोग उल्लास से दूर, अपने घरों को खुद अपने हाथों से तोड़ने को मजबूर हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments