Last Updated:
Alia Bhatt Ex Personal Assistant Vedika Prakash Shetty Arrested: आलिया भट्ट के एक्स पर्सनल असिस्टेंट को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है. कहा जा रहा है कि वे लंबे समय से इस फ्रॉड को अंजाम दे रही थीं.
आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी .
हाइलाइट्स
- पुलिस ने आलिया भट्ट की Ex पर्सनल असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया है.
- जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- आलिया भट्ट की करीबी टीम का हिस्सा थीं वेदिका प्रकाश शेट्टी.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और उनके पर्सनल अकाउंट्स पैसे हड़प लिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश शेट्टी ने इन दोनों खातों से 76,90,892 रुपये की धोखाधड़ी की है.
आलिया भट्ट की करीबी टीम का हिस्सा थीं वेदिका प्रकाश शेट्टी
वेदिका प्रकाश शेट्टी आलिया भट्ट की करीबी टीम का हिस्सा थीं और पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं. इसी पोजिशन का फायदा उठाकर उन्होंने कथित रूप से पैसों की हेराफेरी की. मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.
इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस बैन तले बनीं ये फिल्में
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट
इसके अलावा, आलिया जल्द ही अपने एक्टर और पति रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर‘ में फिर से नजर आएंगी. इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं. आलिया के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा‘ भी है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी. हालांकि, फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

