Tuesday, October 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में 1200 एमएम की पाइपलाइन में लीकेज: 20 टंकियों से...

इंदौर में 1200 एमएम की पाइपलाइन में लीकेज: 20 टंकियों से प्रभावित रहेगा पानी, कम दबाव से हो सकता है पानी की सप्लाई – Indore News




इंदौर में राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की नर्मदा सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से शहर की जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। पाइपलाइन में लीकेज सुधारने के लिए सोमवार दोपहर नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद करने पड़े। सुधार काम पूरा होने के बाद रात करीब 10 बजे पंप दोबारा चालू किए गए, लेकिन पंप बंद रहने की अवधि के कारण मंगलवार सुबह शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि सोमवार दोपहर 3.50 बजे राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में लीकेज सुधारने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद रखे गए। लीकेज सुधार काम पूरा होने के बाद रात में पंप दोबारा शुरू कर दिए गए। हालांकि, पंप बंद रहने के कारण मंगलवार की सुबह होने वाले पानी की सप्लाई पर इसका असर पड़ सकता है। शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरने के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलने या निर्धारित मात्रा में जलप्रदाय नहीं होने की स्थिति बन सकती है। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा जलप्रदाय नगर निगम के मुताबिक, अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल, अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रहलाद नगर, एमओजी लाइन और जय हिंद नगर की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें और जल का अपव्यय करने से बचें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments