Sunday, June 14, 2026
Homeफूडइतनी कुरकुरी और स्वादिष्ट है भरतपुर की यह मिठाई, देखकर मुंह में...

इतनी कुरकुरी और स्वादिष्ट है भरतपुर की यह मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी!


Last Updated:

Bharatpur Famous Food: भरतपुर के रूपवास की नानखटाई अपनी अनोखी रेसिपी और स्वाद के लिए मशहूर है, जो यहां की परंपरा और पहचान बन चुकी है. त्योहारों पर ड्राई फ्रूट नानखटाई खास पसंद की जाती है.

भरतपुर. भरतपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सुंदरता और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए तो जाना ही जाता है. लेकिन यहां की मिठाइयों का स्वाद भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है. इन्हीं मिठाइयों में से एक है नानखटाई जो भरतपुर के रूपवास शहर की पहचान है. यह मिठाई यहां इतनी लोकप्रिय है कि स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी इसका स्वाद लिए बिना नहीं रहते.

नानखटाई एक पारंपरिक मिठाई है जो दिखने में बिस्किट जैसी नजर आती है, कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है. इसे खाने के बाद मुंह में घुलने वाला स्वाद इसे और खास बना देता है. भरतपुर के रूपवास में बनने वाली नानखटाई का स्वाद बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है. शायद यही वजह है कि यह यहां की खास पहचान बन चुकी है. इसके पीछे कारण है स्थानीय कारीगरों का पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा अनुभव और बनाने का अनोखा तरीका.

वैरायटी और कीमत
रूपवास की नानखटाई कई तरह की वैरायटी में मिलती है. यहां साधारण नानखटाई के अलावा फ्लेवर वाली और खास ड्राई फ्रूट नानखटाई भी मिल जाती है. हर वैरायटी का अपना अलग ही स्वाद और मज़ा होता है. खासतौर पर ड्राई फ्रूट नानखटाई त्योहारों और खास मौकों पर खूब पसंद की जाती है. अगर कीमत की बात करें तो साधारण नानखटाई थोड़ी सस्ती होती है जबकि ड्राई फ्रूट वाली की कीमत ज्यादा होती है. इसके बावजूद लोग इसे खरीदने से पीछे नहीं हटते क्योंकि स्वाद की वजह से यह पूरी तरह से लोकप्रिय बनी हुई है.

परंपरा और पहचान
रूपवास की नानखटाई सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि भरतपुर की पहचान है. यहां के लोग अपने मेहमानों का स्वागत इसी स्पेशल मिठाई से करते हैं. शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों पर इसका स्वाद हर किसी को चखने को मिलता है. यही वजह है कि भरतपुर की नानखटाई एक पारंपरिक मिठाई मानी जाती है. जो भी यहां आता है, वह इस लजीज नानखटाई का स्वाद जरूर चखता है और इसे अपनी यादों के तौर पर साथ ले जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इतनी कुरकुरी और स्वादिष्ट है भरतपुर की यह मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments