Wednesday, April 15, 2026
Homeबॉलीवुडइन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद भड़के मीका सिंह, निहंगों...

इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद भड़के मीका सिंह, निहंगों पर कही सीधी बात- ‘सिख परिवार से हूं लेकिन…’


Last Updated:

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या पर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने रिएक्शन दिया है. दो निहंगों पर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी के मर्डर का आरोप है. सिंगर ने निहंगों की करतूत पर गुस्सा जताते…और पढ़ें

मीका सिंह ने इन्फ्लुएंसर की हत्या पर गुस्सा जताया.

हाइलाइट्स

  • मीका सिंह ने कमल कौर की हत्या पर गुस्सा जताया.
  • मीका सिंह ने निहंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
  • कमल कौर को जान से मारने की धमकी मिली थी.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या से तमाम लोग हैरान और परेशान हैं. मीका सिंह भी कंचन कुमारी की हत्या से दुखी हैं. सिंगर ने कहा कि क्या ये हमारी कौम के लिए गर्व की बात है. मेरा खुद का नाम मीका सिंह है, मैं एक सिख परिवार से ताल्लुक रखता हूं. मुझे इस पर गर्व करना चाहिए क्या दो निहंगों ने मिलकर कमल कौर भाभी का मर्डर कर दिया? क्या इस पर शाबाशी देनी चाहिए?

मीका सिंह ने आगे कहा, ‘हमारी कौम योद्धाओं को पैदा करने वाली कौम है, ना कि हम लोग निहत्थों और महिलाओं पर हाथ उठाने वाले लोगों में से एक हैं. इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में डर खत्म हो सके.’ इन्फ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी मिली थी.

मामले की जांच कर रही पुलिस
पंजाबी इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. बठिंडा पुलिस ने हत्या मामले में दो लोगों जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों आरोपी ‘निहंग’ समुदाय के सदस्य माने जा रहे हैं जो अपने नीले कपड़ों, पारंपरिक हथियारों और पगड़ियों से पहचाने जाते हैं.

गला घोंटकर की कंचन कुमारी की हत्या
बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने मामले पर कहा कि आरोपियों ने हत्या के समय अपने पारंपरिक कपड़े नहीं पहने थे. इसके अलावा, तीसरा आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन अभी भी फरार है. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ‘मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह ने पहले कुंचन कुमारी को ‘अश्लील’ वीडियो पोस्ट करने से रोकने की चेतावनी दी थी और उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई थी. उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और मंगलवार को एक सुनसान जगह पर उनकी हत्या कर दी.’

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या के बाद निहंगों पर भड़के मीका सिंह- ‘सिख परिवार..’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments