Monday, July 20, 2026
Homeविदेशईरान ने जॉर्डन-कुवैत-ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए: MQ-9 ड्रोन...

ईरान ने जॉर्डन-कुवैत-ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए: MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा; US का F-35B फाइटर जेट उड़ने के लिए तैयार


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह वीडियो शेयर किया। इसमें नौसैनिक F-35B फाइटर जेट को टेक ऑफ के लिए तैयार करते नजर आ रहे हैं।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन, कुवैत, ओमान और अन्य देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भारी हमले किए और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

साथ ही, IRGC ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया। ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन गिराने का वीडियो भी जारी किया है। हालांकि अमेरिका ने अब तक IRGC के इस दावे की पुष्टी नहीं की है।

ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन गिराने का यह वीडियो शेयर किया। MQ-9 रीपर अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल निगरानी, खुफिया जानकारी और सटीक हवाई हमलों में होता है।

ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन गिराने का यह वीडियो शेयर किया। MQ-9 रीपर अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल निगरानी, खुफिया जानकारी और सटीक हवाई हमलों में होता है।

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर से गुजर रहे अपने USS बॉक्सर (LHD-4) हमलावर जहाज पर तैनात F-35B स्टेल्थ फाइटर जेट्स को उड़ान के लिए तैयार कर लिया है।

F-35B स्टेल्थ फाइटर जेट छोटे रनवे या युद्धपोत से उड़ान भरकर रडार से बचते हुए दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और घातक हमला कर सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. अमेरिका के साथ समझौते से पीछे हटा ईरान: ईरान ने अमेरिका के साथ एक महीने पहले हुए समझौते से पीछे हटने का ऐलान किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने खुद समझौते का उल्लंघन किया, इसलिए वे भी उसकी शर्तों का पालन नहीं करेंगे।

2. अमेरिकी हमलों में 50 लोगों की मौत, 500 घायल: ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि 27 जून से 18 जुलाई के बीच अमेरिकी हवाई हमलों में 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

3. जंग में डिसैलिनेशन प्लांट बने निशाना: कुवैत ने दावा किया कि ईरान ने उसके एक डिसैलिनेशन प्लांट पर हमला किया है। वहीं, ईरान ने भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के होर्मोजगान में एक डिसैलिनेशन प्लांट पर हमला किया है।

4. अमेरिकी हमलों में दो पुल क्षतिग्रस्त: अमेरिकी हमले में बंदर अब्बास-रूदान मार्ग पर स्थित दो पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही, जस्क के पास एक इलाके पर भी सैन्य हमला हुआ।

5. होर्मुज में जहाजों की आवाजाही निचले स्तर पर: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या तीन हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। शिप ट्रैकिंग वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, गुरुवार को स्ट्रेट से सिर्फ 8 जहाज गुजरे।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान युद्ध में अब तक 16 अमेरिकी सैनिक मारे गए

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए ईरान युद्ध में अब तक 16 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 430 से ज्यादा घायल हुए हैं।

वहीं, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस महीने शुरू हुए अमेरिकी हमलों में अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत और 517 लोग घायल हुए हैं।

ईरान ने अमेरिकी हमलों से हुए कुल सैन्य और बुनियादी ढांचे के नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजरायली हमलों में अब तक 4,328 मौतें

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में 4,328 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 12,229 लोग घायल भी हुए हैं।

03:51 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- इराक सीमा के पास अमेरिकी मिसाइल हमला

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका ने आबादान शहर के बाहरी इलाके में मिसाइल हमला किया। आबादान, ईरान-इराक सीमा के पास स्थित है।

ईरान के एक अधिकारी ने सरकारी प्रसारक IRIB से कहा कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने भी प्रांतीय प्रशासन के हवाले से हमले की पुष्टि की।

03:30 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन के एयरपोर्ट पर ईरानी हमले का वीडियो जारी

ईरानी मीडिया IRNA ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि ईरान ने जॉर्डन के अकाबा एयरपोर्ट पर जोरदार मिसाइल हमला किया।

03:19 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

IRGC बोला- हार छिपाने के लिए हमले कर रहा अमेरिका

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जवानी ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध में अपनी हार की भरपाई के लिए सैन्य कार्रवाई कर रहा है। वह होर्मुज स्ट्रेट को युद्ध से पहले जैसी स्थिति में लाना चाहता है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगा।

अल जजीरा के मुताबिक, जवानी ने यह भी कहा कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोगों से बदला लिया जाएगा और उन्हें अब चैन की नींद नहीं आएगी।

साथ ही IRGC ने दावा किया कि उसने जॉर्डन, कुवैत, ओमान और अन्य देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भारी हमले किए हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

02:56 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट टेक ऑफ के लिए तैयार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर से गुजर रहे अपने USS बॉक्सर (LHD-4) हमलावर जहाज पर तैनात F-35B स्टील्थ फाइटर जेट्स को उड़ान के लिए तैयार कर लिया है।

02:23 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन का दावा- ईरान की 4 में से 3 मिसाइलें मार गिराईं

जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई 4 में से 3 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, चौथी मिसाइल देश के दक्षिणी हिस्से के एक दूरदराज इलाके में गिरी। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

01:55 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खाड़ी देशों के लिए क्यों लाइफलाइन हैं डिसेलिनेशन प्लांट्स?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कुवैत ने दूसरी बार अपने डिसेलिनेशन (समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले) प्लांट पर हमले का आरोप लगाया है। ऐसे में सवाल है कि इन प्लांट्स का महत्व क्या है और इन पर हमला पूरे खाड़ी क्षेत्र के लिए कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है।

1. डिसेलिनेशन प्लांट क्या होता है?

डिसेलिनेशन प्लांट समुद्र के खारे पानी से नमक और अन्य अशुद्धियां हटाकर उसे पीने योग्य बनाता है। जिन देशों में प्राकृतिक मीठे पानी की कमी होती है, वहां यह तकनीक पानी का सबसे बड़ा स्रोत है।

2. खाड़ी देशों को इसकी जरूरत क्यों पड़ती है?

3. कौन-सा देश कितना निर्भर है?

  • कुवैत: 90% पेयजल डिसेलिनेशन प्लांट्स से
  • ओमान: 86%
  • सऊदी अरब: 70%
  • यूएई: 42%

सऊदी अरब दुनिया में सबसे ज्यादा डिसेलिनेटेड पानी का उत्पादन करता है।

4. खाड़ी क्षेत्र में कितने प्लांट हैं?

  • यूएई से लेकर कुवैत तक अरब की खाड़ी के किनारे 400 से ज्यादा डिसेलिनेशन प्लांट हैं।
  • GCC (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) के सदस्य देश दुनिया की करीब 60% डिसेलिनेशन क्षमता रखते हैं और वैश्विक स्तर पर बनने वाले करीब 40% डिसेलिनेटेड पानी का उत्पादन करते हैं।

01:29 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में बढ़ा बिजली संकट, रोज हो रही कटौती

तेहरान में डिजिटल बिलबोर्ड बंद पड़े हैं क्योंकि बिजली ग्रिड पर बहुत ज्यादा बोझ है और बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है।

तेहरान में डिजिटल बिलबोर्ड बंद पड़े हैं क्योंकि बिजली ग्रिड पर बहुत ज्यादा बोझ है और बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है।

भीषण गर्मी और अमेरिका के ताजा सैन्य हमलों के बीच ईरान में बिजली संकट गहरा गया है। पहले कभी-कभार होने वाली बिजली कटौती अब कई इलाकों में रोजमर्रा की समस्या बन गई है।

शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र कमरान ने अल जजीरा से कहा,

QuoteImage

बिजली कटौती ने हमारी सारी योजनाएं बिगाड़ दी हैं। पढ़ाई का मन भी नहीं करता, क्योंकि पता नहीं परीक्षा होगी भी या नहीं। पूरी रात पढ़ने के बाद सुबह पता चलता है कि बिजली कटौती की वजह से सब रद्द हो गया।

QuoteImage

01:04 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन ने अकाबा एयरपोर्ट-सीपोर्ट खाली कराने की खबर से इनकार किया

जॉर्डन सरकार ने अकाबा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सीपोर्ट को खाली कराए जाने की खबरों को खारिज किया है।

सरकारी प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद अल-मोमानी ने कहा कि अकाबा एयरपोर्ट और सीपोर्ट दोनों सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

12:38 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- होर्मुज में दो जहाज हादसे का शिकार हुए

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की कोशिश कर रहे दो जहाज हादसे का शिकार होकर रुक गए, जबकि दो अन्य जहाजों ने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया।

IRGC ने हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी। उसका दावा है कि इन जहाजों ने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए और चेतावनियों की अनदेखी की।

IRGC ने कहा कि तेल, गैस या उर्वरक ले जाने वाले जहाजों को पहले अनुमति लेनी होगी और ईरान की तय समुद्री मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। दूसरे रास्तों से गुजरने वाले जहाज हादसों का जोखिम उठाएंगे।

12:14 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- रूस प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल किया जाना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन सांसदों से रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करने की अपील की है। ट्रम्प का कहना है कि रूस के खिलाफ तैयार किए जा रहे प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए।

इस साल जनवरी में ट्रम्प ने उस विधेयक का समर्थन किया था, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इनमें चीन और भारत भी शामिल हैं।

11:54 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत के बिजली और वॉटर डीसेलिनेशन संयंत्र पर दूसरी बार हमला

कुवैत में बिजली उत्पादन और वॉटर डीसेलिनेशन संयंत्र पर दो दिनों में दूसरी बार हमला हुआ है। हमले के बाद संयंत्र की कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई।

कुवैत के बिजली, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग बुझाने के लिए टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, आग से संयंत्र की बड़ी संख्या में बिजली उत्पादन इकाइयां प्रभावित हुई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने का प्रयास जारी है।

11:33 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका ने बन रहे परमाणु संयंत्र साइट पर हमला किया

ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (AEOI) ने दावा किया है कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में बन रहे डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट पर हमला किया। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एजेंसी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3:39 बजे कई प्रोजेक्टाइल संयंत्र परिसर में गिरे। AEOI ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

11:13 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत के PM अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल जाना

कुवैत में ईरानी हमले के बाद धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

कुवैत में ईरानी हमले के बाद धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

ईरानी हमलों के बीच कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने अल-अदान अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

सरकारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उन्हें मिल रहे इलाज की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री अहमद अब्दुलवहाब अल-अवाधी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

10:47 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अकाबा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सीपोर्ट जाने से बचने की सलाह दी है।

साथ ही, सुरक्षा अधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन करने और सैन्य ठिकानों के पास जाने से बचने को भी कहा है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में दूतावास ने बताया कि जॉर्डन के अधिकारियों ने खतरे के चलते अकाबा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सीपोर्ट को खाली करा लिया है।

10:12 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन बोला- ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम किए

बहरीन की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को अपनी एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया।

अल जजीरा के मुताबिक, जनरल कमांड ने लोगों से अपील की है कि वे हमलों के बाद गिरे किसी भी संदिग्ध या अज्ञात मलबे के पास न जाएं और इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

बहरीन ने आरोप लगाया कि नागरिकों और निजी संपत्ति को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है।

09:46 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के MoU से पीछे हटने पर ट्रम्प बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता

ईरान के अंतरिम समझौते (MoU) से पीछे हटने के ऐलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने एक फोन इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके। ईरान ने हाल ही में कहा था कि वह अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते का पालन नहीं करेगा।

09:12 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का वीडियो जारी किया

ईरानी सरकारी मीडिया ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा करते हुए उसका कथित वीडियो जारी किया है। ईरान का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी ईरान में ड्रोन को निशाना बनाया था। हालांकि अमेरिका ने अभी तक इस दावे या वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

08:36 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

गल्फ देशों ने कुवैत पर हमलों की निंदा की

कुवैत में बिजली संयंत्रों, डिसेलिनेशन प्लांट्स और तेल प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद खाड़ी देशों ने ईरान की कड़ी आलोचना की है।

कतर ने कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना ‘रेड लाइन’ पार करने जैसा है। वहीं, ईरान का कहना है कि उसके निशाने पर केवल अमेरिकी सैन्य ठिकाने और संपत्तियां हैं।

08:28 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में एयर रेड सायरन बजे

ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए। बहरीन के गृह मंत्रालय ने नागरिकों और प्रवासियों से शांत रहने तथा तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

07:03 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी कमांडर बोले- अमेरिका को हमले की भारी कीमत चुकानी होगी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है।

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ईरान पर किसी भी हमले की अमेरिका को भारी कीमत चुकानी होगी और हर कार्रवाई का निर्णायक व विनाशकारी जवाब दिया जाएगा।

06:26 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भूकंप के बाद 4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया

ईरान के खुजेस्तान प्रांत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के कुछ देर बाद 4.0 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया। यह झटका सलंद क्षेत्र में 8 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

05:50 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में छोटे भूकंप में भी नुकसान ज्यादा होता है

ईरान का करीब 90% हिस्सा भूकंप के खतरे वाले क्षेत्र में है। कई शहर धरती की दरारों (फॉल्ट लाइन) के पास बसे हैं। इसलिए छोटे भूकंप के झटके भी वहां तेज महसूस होते हैं।

इसके साथ ही कई जगह पुराने और कमजोर मकान हैं, जो हल्के झटकों में भी टूट सकते हैं। इसी वजह से ईरान में छोटे भूकंप भी कई बार बड़ा नुकसान कर देते हैं।

ईरान में 2003 के बाम भूकंप (6.6 तीव्रता) में 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

05:23 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के खुजेस्तान में 5 तीव्रता का भूकंप

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत के सरंद क्षेत्र में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। तेहरान विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 12 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से इसकी पुष्टि की है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

05:14 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाएगा इराक

इराक सरकार बसरा से किरकुक होते हुए तुर्किये के सेहान बंदरगाह और सीरिया के बनियास तक नई रणनीतिक तेल पाइपलाइन बिछाने की योजना पर अध्ययन कर रही है। इसकी जानकारी इराक के तेल मंत्री बसीम मोहम्मद खुदैर ने वॉशिंगटन में दी।

खुदैर ने कहा कि तेल मंत्रालय की रणनीति तेल निर्यात के रास्तों में विविधता लाने और केवल होर्मुज पर निर्भर नहीं रहने की है। इसी उद्देश्य से पाइपलाइन परियोजना का अध्ययन किया जा रहा है।

इराक, जो ओपेक (OPEC) का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, वर्षों से अपने अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात के लिए होर्मुज पर निर्भर रहा है।

04:07 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लिया

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। CENTCOM के मुताबिक, कार्रवाई में जॉर्डन हमले से जुड़े बलों को निशाना बनाया गया।

03:50 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान पर 8वें दौर की स्ट्राइक पूरी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरान के खिलाफ हवाई स्ट्राइक पूरी हो चुकी है। सेना के मुताबिक यह अभियान लगातार आठवीं रात तक चला।

02:58 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने विदेशों में रह रहे नागरिकों से सतर्क रहने को कहा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर में रह रहे और यात्रा कर रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। मंत्रालय ने मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और हालात के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई है।

यह एडवाइजरी ईरान पर ताजा अमेरिकी हवाई हमलों से पहले जारी की गई थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इस संघर्ष का असर अमेरिका पर भी दिखाई दे रहा है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अमेरिकी सैनिकों की मौतों की संख्या भी बढ़ी है।

02:51 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में कुवैत के कैंप अल-उदेरी स्थित अमेरिकी सेना के गोला-बारूद डिपो और अली अल-सलेम एयर बेस पर मौजूद पैट्रियट रडार व एयर सर्विलांस रडार को ड्रोन से निशाना बनाया। ईरान के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

02:33 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने क़ेश्म द्वीप के पास एक स्थान पर हमला किया। एजेंसी ने दावा किया कि इस हमले में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ और न ही किसी रिहायशी या व्यावसायिक ढांचे को नुकसान पहुंचा।

02:00 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने लगातार आठवीं रात ईरान पर हमला किया

अमेरिका ने लगातार आठवीं रात भी ईरान पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना का दावा है कि हमलों में कई सैन्य ठिकानों और हथियार भंडारों को निशाना बनाया गया।

01:56 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला, 2 सैनिकों की मौत

जॉर्डन स्थित मुवाफ्फक सल्ती एयरबेस पर रात में मिसाइल हमला हुआ, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ईरान ने फिलहाल हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments