सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित रॉयल अपार्टमेंट में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालक सलमान सहित कुल 11 युवक-युवतियों को पकड़ा है। साथ ही 15 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। ई-मित्र और रोजगार के नाम पर लोगों से ठगी स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर के जरिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोगों को ई-मित्र आईडी उपलब्ध कराने और ई-मित्र पर मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के माध्यम से रोजगार दिलाने का झांसा दिया जाता था। आरोपियों ने नौकरी और कमाई का लालच देकर लोगों से मोटी रकम वसूली। 40 से 70 हजार रुपये तक वसूले डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से 40 हजार से 70 हजार रुपये तक वसूले, लेकिन न तो रोजगार उपलब्ध कराया और न ही वादा की गई सेवाएं दीं। इस तरह लोगों को सुनियोजित तरीके से ठगी का शिकार बनाया गया। दो से तीन साल से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि यह फर्जी कॉल सेंटर पिछले दो से तीन वर्षों से संचालित किया जा रहा था। बरामद कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या का पता लगाया जा सके। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब कॉल सेंटर के आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में ठगी के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
Source link

