Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशउन्नाव के चंदन घाट पर स्नान पर रोक: गंगा का जलस्तर...

उन्नाव के चंदन घाट पर स्नान पर रोक: गंगा का जलस्तर बदलने से मिट्टी धंस रही, घाट का हिस्सा अस्थिर – Unnao News


उन्नाव3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के चंदन घाट पर स्नान पर रोक।

उन्नाव के जाजमऊ स्थित ऐतिहासिक चंदन घाट पर कटान और मिट्टी धंसने की घटनाओं के कारण प्रशासन ने स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी पी.के. मिश्रा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे घाट की मिट्टी तेज़ी से कट रही है। घाट का एक बड़ा हिस्सा अस्थिर हो गया है। यह कभी भी ढह सकता है।

कोतवाली प्रभारी ने मौके का निरीक्षण कर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में घाट को असुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद प्रशासन ने स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।

एसडीएम सदर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने घाट पर चेतावनी संकेतक लगाने और लाउडस्पीकर से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

गंगाघाट कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि घाट पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। वे लोगों को कटाव क्षेत्र में जाने से रोकेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अन्य सुरक्षित घाटों पर स्नान करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments