Friday, August 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशउन्नाव में 2 हजार शिवभक्तों की डाक कांवड़ यात्रा निकली: बिठूर...

उन्नाव में 2 हजार शिवभक्तों की डाक कांवड़ यात्रा निकली: बिठूर से लोधेश्वर महादेव मंदिर तक जाएंगे, आदियोगी झांकी निकली – Unnao News




उन्नाव में श्रावण मास के अवसर पर गुरुवार रात शिवभक्ति का माहौल नजर आया। बिठूर के ऐतिहासिक ब्रह्मावर्त घाट से गंगाजल लेकर बाराबंकी के प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए विशाल डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। यात्रा मेथी टीकुर होते हुए चकलवंशी चौराहे पहुंची। इस दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आदियोगी स्वरूप की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र डाक कांवड़ यात्रा में दो हजार से अधिक शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा के आगे एक विशाल ट्रॉली पर भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप की झांकी सजाई गई थी। झांकी पर लगी आकर्षक लाइटें रात के अंधेरे में दूर से ही लोगों का ध्यान खींच रही थीं। झांकी के पीछे डीजे की धुन पर कांवड़िए झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनके हाथों में नियॉन स्टिक्स, तिरंगा और भगवा ध्वज थे। कांवड़िए लगातार ‘बोल बम’ के जयकारे लगा रहे थे। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हजारों शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा मेथी टीकुर से चकलवंशी चौराहे तक कई स्थानों पर ग्रामीणों, व्यापारियों और राहगीरों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए। देर रात सड़क से कांवड़ियों का विशाल जत्था गुजरने के दौरान मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा रही। चकलवंशी चौराहे पर भी भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के बीच स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाए रखने में सहयोग किया। बिना रुके लोधेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़े कांवड़िए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि डाक कांवड़ के लिए बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट से पवित्र गंगाजल लिया गया है। श्रद्धालु बिना रुके लगातार गति से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। वहां पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। शुक्लागंज और बक्सर घाट से भी उठाया गंगाजल श्रावण मास के दौरान जिले के अन्य गंगा घाटों से भी कांवड़िए जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शुक्लागंज और बक्सर घाट से भी श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा। डाक कांवड़ के चकलवंशी चौराहे पहुंचने के दौरान देर रात तक पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा रहा। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments