नंद कुमार | एटा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्यामनारायण सिंह के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के प्रधान नवल किशोर के बेटे अर्पित और वीरेश के बेटे शिवम ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आरोप है कि जब छात्रा अपने भाई और चाची के साथ शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तब प्रधान नवल किशोर, उनके बेटे सोनू, रामदयाल के बेटे तरुण, मूल चंद्र के बेटे देवकी और तीन अन्य लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। इस मारपीट में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। घायल अवस्था में पीड़ित परिवार ने एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलने पर उचित और ठोस कार्रवाई की जाएगी।

