बेगूसराय में शुक्रवार को मंसूरचक प्रखंड के कंगन फूड पार्क आगापुर में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने की।
.
सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ा है तो देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हो रहा। जिसका जीता जागता उदाहरण है सिमरिया गंगा धाम पर सिक्सलेन पुल।
कारखाना का पुनर्निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किए गए हैं, बचे हुए कार्यों को भी हम पूरा करवाने में लगे हुए हैं। जब पूरे देश में एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ कोने-कोने में छा चुका हैं, तो महागठबंधन घबरा गया है। घबरा कर ऊल-जलूल बोलने पर उतारू हैं। उन लोगों के बोलने से एनडीए गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
मंच पर उपस्थित गिरिराज सिंह समेत अन्य।
2005 से पहले बिहार की हालत बदहाल थी
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बदहाल थी। जंगलराज के डर से सभी ओर अराजकता का माहौल बना था। आज बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रही है।
स्थानीय विधायक और बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जनतंत्र में जनता ही सर्वोपरी है। बछवाड़ा में बीस वर्ष के अंदर विकास नहीं हुआ था, वह हमने जनता के आशीर्वाद से कर दिखाया हैं। बछवाड़ा के दियारा क्षेत्र से लेकर हर जगह जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोग।
कई भाजपाइयों की रही गैरमौजूदगी
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के संचालन में आयोजित सम्मेलन को विधान पार्षद सर्वेश कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रभाकर कुमार राय, सुधीर कुमार राय मुन्ना, सुमन कुमार चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
इधर, दर्जनों दिग्गज भाजपाई चेहरों की मंच पर गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, चर्चित सिने अभिनेता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमिय कश्यप, जिला पार्षद मनमोहन महतो, हरेकृष्ण ईश्वर, अखिलेश महतों एवं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह गोविंदपुर-दो के मुखिया राममूर्ति चौधरी आदि की अनुपस्थिति चर्चा का विषय है।

