ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर में मनाएगी। जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जयपुर आएंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
.
भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। तब पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा, सैन्य ठिकानों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता के कारण ऑपरेशन सिंदूर का प्रमुख केंद्र राजस्थान रहा था। ऐसे में सेना ने फिर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राजस्थान को चुना है।
ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म करेंगे रिलीज
जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ खातीपुरा स्थित सप्त शक्ति कमांड में मीडिया को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 5 बजे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के कई शॉट्स रियल हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के समय शूट किया गया था।
जयपुर में जनवरी में हुई आर्मी डे परेड में टैंक सहित कई मिसाइलों को दिखाया गया था।
आर्मी डे परेड का हुआ था आयोजन
सेना ने इस साल जयपुर को आर्मी डे परेड के लिए भी चुना था। जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को आर्मी डे परेड का आयोजन किया गया था। पहली बार यह परेड आर्मी एरिया से बाहर आमजन के बीच हुई थी।
परेड में भारतीय सेनाओं की शौर्य और वीरता को पूरी दुनिया ने देखा था। जयपुर की सड़कों पर कदमताल करने सेना के जवान, टैंक, हेलीकॉप्टर और सेना की अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया था।
……………
आर्मी डे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
आर्मी-डे पर पहली बार जयपुर में सेना ने दिखाया शौर्य:शहीद जवान की मां मेडल लेते बेहोश हुईं, राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ

जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर 15 जनवरी की शाम शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के पैराट्रूपर्स उतरे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया- ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़िए…
सेना के खतरनाक हथियारों के साथ दिखीं महिला आर्मी ऑफिसर:जयपुर में सड़क पर नजर आई नाग-आकाश मिसाइल; देखें VIDEO

पहली बार भारतीय सेना की आर्मी डे परेड सैन्य क्षेत्र (आर्मी एरिया) से बाहर 15 जनवरी को जयपुर में हुई थी। इस आयोजन में सेना के वो हथियार भी दिखाए गए, जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था। सबसे खतरनाक हथियारों के साथ आर्मी की महिला ऑफिसर परेड में चल रही थीं। (पूरी खबर पढ़ें)

