Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजस्तान'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की समीक्षा: कलेक्टर ने महिला समाधान...

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की समीक्षा: कलेक्टर ने महिला समाधान समिति के कार्यों पर की चर्चा – Didwana-Kuchaman News




डीडवाना में जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं महिला समाधान समिति की बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। कलेक्टर ने बैठक में जिले में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और प्रस्तावित गतिविधियों पर अधिकारियों से चर्चा की।
इसके अलावा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र और वन स्टॉप सखी केंद्र के कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियमित जागरूकता कार्यशालाएं करने के निर्देश
कलेक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग को महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर नियमित जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सखी केंद्र पर आने वाली महिलाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण काउंसलिंग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। चिकित्सा विभाग को सोनोग्राफी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षा विभाग को बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।
बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जयप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश, आरसीएचओ डॉ. इरफान अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments