Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में फर्नीचर गोदाम में लगी आग: 3 घंटे में फायर...

औरंगाबाद में फर्नीचर गोदाम में लगी आग: 3 घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, लाखों का सामान जलकर राख; CCTV खंगाल रही पुलिस – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में शनिवार देर रात फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना शहर के मिनी बिगहा रोड स्थित मदीना मस्जिद के पास की है।

.

जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों के नुकसान की आशंका है।

फर्नीचर दुकान में लगी आग। सारा सामान जलकर राख।

सब खत्म हो गया, अब पता नहीं क्या होगा

संचालक मो. असलम ने बताया कि ‘जेबा स्टील फर्नीचर’ के नाम से टिकरी रोड में दुकान चलाता हूं। गोदाम में सामान रखता था। रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर बंद करके सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया था। इसके बाद मैं अपने घर चला गया। खाना खाने जा रहा था, इस बीच आग लगने की सूचना मिली।

QuoteImage

देखते ही देखते वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। असमाजिक तत्वों ने आग लगाई है। लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। पता नहीं, अब इसकी भरपाई कैसे की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

QuoteImage

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग वास्तव में असामाजिक तत्वों ने लगाई थी या कोई और कारण है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments