Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में 2 गुटों के बीच मारपीट: लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर...

औरंगाबाद में 2 गुटों के बीच मारपीट: लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला; खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

घायलों में एक पक्ष से पिता पप्पू यादव, पुत्र मंटू कुमार है। दूसरे पक्ष से पिता राजेश कुमार, पुत्र मंटू कुमार, केशव कुमार और राजेंद्र कुमार शामिल है। घटना मुफस्सिल थाना के खान गांव की है।

घायल मंटू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे पड़ोस में रहने वाला12 वर्षीय किशोर मंटू को लेकर स्कूल की तरफ बाइक से गया था। लौटते समय गांव के ही राजेश यादव, राजेंद्र यादव और केशव यादव समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट हमला कर दिया। पिता पप्पू यादव बचाने गए तो उनलोगों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया। मुझे बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा है।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

शराब कारोबार में संलिप्त रहने का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के राजेंद्र यादव ने बताया कि पड़ोसी मंटू शराब का कारोबार करता है। 12:00 रात्रि में नाबालिग को बाइक पर बिठाकर शराब की खेप लाने के लिए ले गया था। पूछताछ करने पर बहस करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उनलोगों ने हमला कर दिया।

आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि खान गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments