Wednesday, May 27, 2026
Homeफूडकच्चे आम का सीजन जाने से पहले ट्राई करें चटपटी सब्जी, बनाना...

कच्चे आम का सीजन जाने से पहले ट्राई करें चटपटी सब्जी, बनाना आसान, कई दिन चलेगी


Last Updated:

Kacche Aam Ki Sabji Recipe: गर्मियों में बनने वाली आम की खट्टी-मीठी सब्जी बघेलखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी है. कच्चे आम, गुड़ और जीरे से तैयार होने वाली यह डिश स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि यह 3 से 4 दिन तक खराब नहीं होती…

Aam Ki Sabji: मध्य प्रदेश का बघेलखंड क्षेत्र अपनी पारंपरिक रेसिपी और देसी स्वाद के लिए हमेशा से खास पहचान रखता है. यहां कच्चे आम से बनने वाली कई पारंपरिक डिश आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. इन्हीं में से एक है जीरे वाली खट्टी-मीठी आम की सब्जी, जो गर्मियों में खास तौर पर घरों में बनाई जाती है. स्वाद से भरपूर यह डिश गर्मियों में खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात ये कि यह सब्जी कई दिनों तक खराब नहीं होती, इसलिए लोग इसे बनाकर स्टोर भी कर लेते हैं.

रसोइया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी में आम की इस खास सब्जी का चलन काफी ज्यादा बढ़ जाता है. गांवों से लेकर शहरों तक लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. शादी समारोहों और पारिवारिक आयोजनों में भी यह डिश खास तौर पर बनाई जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 3-4 दिन तक आसानी से सुरक्षित रहती है और स्वाद भी बरकरार रहता है. प्रियंका सिंह के मुताबिक डॉक्टर भी गर्मी के मौसम में हल्का और पाचन को दुरुस्त रखने वाला भोजन खाने की सलाह देते हैं और यह सब्जी उसी श्रेणी में आती है.

ऐसे होगी सब्जी तैयार
आम की सब्जी बनाने के लिए प्रियंका सिंह ने बताया कि सबसे पहले एक कच्चा आम लेकर उसे अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक कढ़ाई में करीब 100 ग्राम देसी घी गर्म करें. घी गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर हल्का भून लें. अब इसमें कटे हुए आम डालें और कुछ देर पकाएं. इसके बाद करीब 300 ग्राम गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें. थोड़ी देर पकने के बाद स्वादिष्ट खट्टी-मीठी कैरी की सब्जी तैयार हो जाती है.

ऐसे करें स्टोर
इस सब्जी को ठंडा होने के बाद किसी साफ बर्तन में रखकर फ्रिज या ठंडी जगह पर स्टोर किया जा सकता है. सही तरीके से रखने पर इसका स्वाद कई दिनों तक बना रहता है. खट्टी-मीठी स्वाद वाली यह पारंपरिक डिश गर्मियों में पाचन को बेहतर रखने और भारी भोजन से बचने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments