Friday, May 29, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAKAI ने लॉन्च किया 75 इंच का 4K LED TV, 13990 रुपये...

AKAI ने लॉन्च किया 75 इंच का 4K LED TV, 13990 रुपये से शुरू है कीमत


Image Source : AKAI
अकाई स्मार्ट टीवी

होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी AKAI ने भारत में अपनी नई PowerView स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में 32 इंच से लेकर 75 इंच स्क्रीन वाले मॉडल पेश किए गए हैं। Android 14 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ये स्मार्ट टीवी मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट, वॉइस सर्च, क्विक ऐप एक्सेस जैसे फीचर्स से लैस हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये है। AKAI के इन स्मार्ट टीवी को कंपनी के आधिकारिक स्टोर के अलावा ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

AKAI PowerView सीरीज के फीचर्स

AKAI PowerView सीरीज में कंपनी ने 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 65 इंच और 75 इंच के स्मार्ट टीवी उतारे हैं। इसका बेस मॉडल HD डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, अन्य सभी मॉडल 4K QLED डिस्प्ले से लैस हैं। इस स्मार्ट टीवी के 75 इंच वाले मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

AKAI के इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज के 32 इंच वाले मॉडल में 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, 43 इंच या इससे बड़े सभी मॉडल में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिलेगी। ये स्मार्ट टीवी डॉल्वी एटमस सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, LAN पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, इनमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज में MediaTek MT6903 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें गूगल असिस्टेंट के अलावा क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, पैरेंटल कंट्रोल, फास्ट बूस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस टीवी में आप गूगल प्ले स्टोर से 8000 से भी ज्यादा OTT ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में आपको कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलेंगे।

कंपनी ने दावा किया है कि ये स्मार्ट टीवी एनर्जी एफिशिएंट हैं और इनमें स्मूद नेविगेशन के लिए ऑन-स्क्रीन डिस्प्ले यानी OSD फीचर मिलता है। साथ ही, ये जेस्चर फ्रेंडली कंट्रोल के साथ आते हैं। Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले ये स्मार्ट टीवी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग वाले फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें लेटेस्ट कास्ट टेक्नोलॉजी यूज किया है।

यह भी पढ़ें –

Vivo के 6500mAh बैटरी वाले फोन की पहली सेल, 6000 रुपये बचाने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments