कटनी में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने गुरुवार को कटनी जिले के इंडस्ट्रियल एरिया लमतरा स्थित दो प्रतिष्ठानों का औचक निर
.
निरीक्षण के दौरान, आदि फूड प्रोडक्ट्स की फैक्ट्री में ब्रेड टोस्ट और फ्राईमस का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों और गंदगी के बीच पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से ब्रेड और मैदा के सैंपल जांच के लिए जमा किया।
फर्म की ओर से लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर, उसका लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की जा रही है। इसी क्रम में, जांच टीम ने मैदा मिल यूनियन एग्रो लमतरा का भी निरीक्षण किया। इस प्रतिष्ठान से मैदा और सूजी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।
सभी एकत्र किए गए सैंपल्स को राज्य खाद्य लैब भोपाल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

