Monday, June 15, 2026
Homeफूडकड़क सर्दी में सेहत का खजाना, ये 5 तरह की खिचड़ी बनेंगी...

कड़क सर्दी में सेहत का खजाना, ये 5 तरह की खिचड़ी बनेंगी सुपरफूड, जानें फायदे


Last Updated:

सर्दियों के मौसम में ये 5 तरह की खिचड़ियां शरीर को गर्माहट देने के साथ पोषण भी बढ़ाती हैं.डाइट में इन्हें शामिल करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और मौसम बदलने पर बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है.

ठंड दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है. वही अक्सर सर्दी मे भूख बढ़ जाती है.ठंड के मौसम मे हमेशा कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मन करता है.लेकिन ऐसे मे कभी कभी ऐसा भोजन कर लेते है तो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो जाता है.

ठंड के मौसम मे वही खाना खाये जिससे शरीर मे गर्माहट हो.

वही सर्द के मौसम मे अक्सर खाने का ऑप्शन बढ़ जाता है. लेकिन वैसा ही भोजन ग्रहण करे जिससे शरीर मे गरमाहट आये और कभी लाभदायक हो. उन्ही मे से एक भोजन है खिचड़ी. ठंड के महिन मे लंच टाइम मे खिचड़ी अवश्य बना कर खाना चाहिए.

ठंड के मौसम मे जरूर बनाये यह पांच खिचड़ी

आपने तो चावल की खिचड़ी का स्वाद बराबर उठाया होगा. लेकिन हम आपको चावल के साथ साथ और पांच तरह के खिचड़ी के बारे मे बताने जा रहे है. जिसे ठंड के महिने मे घर पर बनाकर इस खिचड़ी का आनंद ले सकते है. शरीर मे गर्माहट भी आएगी और शरीर के लिए लाभदायक भी होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घर पर बनाये मिक्स वेज खिचड़ी

घर पर ठंड के महीने मे घर पर मिक्स वेज खिचड़ी अवश्य बनाये.मिक्स वेज खिचड़ी में गाजर, मटर, फूलगोभी, बीन्स, शक्करकंद और पालक डाल सकते हैं. इसके साथ दाल और चावल में हल्के मसाले, हल्दी और सब्जियां मिलाकर कुकर में पकाएं. ताजे सब्जियों से इसका स्वाद सर्दियों में और बढ़ जाता है.

बाजरा की खिचड़ी

चावल की खिचड़ी तो कई बार खाई होगी लेकिन बाजरे की स्वादिष्ट खिचड़ी का स्वाद कम ही लोगों ने चखा होगा. हालांकि राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. सर्दी के मौसम में बाजरे की खिचड़ी खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि बाजरे की तासीर गर्म होती है. बाजरे की खिचड़ी की सुगंध बहुत ही लाजवाब होती है. बाजरा को दरदरा पीसकर मूंग दाल, लहसुन, अदरक और घी के साथ कुकर में पकाएं. थोड़ा गाढ़ा टेक्सचर रहेगा.

मुंग दाल की खिचड़ी

ठंड के महीने मे मुंगदाल की खिचड़ी अवश्य खाये. पारंपरिक रेसिपी में मूंग दाल और चावल का मिश्रण है.यह एक बेहतरीन वन-पॉट मील है क्योंकि इसे बनाना आसान है. सभी ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर, यह खिचड़ी एक हल्का और लोकप्रिय आरामदायक भोजन है. कुछ सामग्री और मसालों के साथ, आप एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला भोजन तैयार कर सकते हैं.

बथुवा की खिचड़ी

सर्दियों में मिलने वाला बथुआ एक शक्तिशाली सब्जी है. बथुआ में पोषक तत्वों का भंडार होता है और यह पाचन सुधारने और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद होता है. ठंड के दिनों मे चावल, दाल और बथुवा मिलाकर इसकी खिचड़ी त्यार कर सकते है.

मखाने की खिचड़ी

मखाना सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है. साबूदाना की तरह ही इसमें भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. सबसे पहले सभी मखाने, आलू, हरी मिर्च को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग बाउल में रख दें.गैस पर कुकर रखें और घी डालकर गर्म करें.अब गर्म घी में मखाना डालें, काली मिर्च और नमक डालकर चलायें.ऊपर से 1-5 कप पानी मिल दें.अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें.अब 2 सीटी आने तक पकाएं.कुकर की सीटी निकल जाने पर इसमें नींबू डालकर खाएं.अगर इसे आप बिना व्रत के खाना चाहें तो आप टमाटर, मटर, कॉर्न, हरा धनिया डालकर भी बना सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कड़क सर्दी में सेहत का खजाना, ये 5 तरह की खिचड़ी बनेंगी सुपरफूड, जानें फायदे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments