Friday, April 17, 2026
Homeदेशकब आएगा अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश का सच? मिनिस्‍टर ने बता दिया टाइम

कब आएगा अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश का सच? मिनिस्‍टर ने बता दिया टाइम


Last Updated:

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में अभी तक कुल मिलाकर 274 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. अब सिविल एविएशन मिनिस्‍टर राम मोहन नायडू ने भी इसपर बड़ा बयान दिया है.

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश पर सिविल एविएशन मिनिस्‍टर ने बड़ी बात कही है. (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद विमान हादसे पर सिविल एविएशन मिनिस्‍टर राम मोहन नायडू का बयान
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा- हादसे की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित, 90 दिन में रिपोर्ट
  • एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश में अभी तक 274 लोगों के मारे जाने की पुष्‍ट‍ि, शवों का डीएनए टेस्‍ट शुरू

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान क्रैश होने के मामले में सिविल एविएशन मिनिस्‍टर राम मोहन नायडू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने बताया कि अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश मामले की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित कर दी गई है. केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही यह भी तय कर दिया कि कमेटी कितने दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि हादसे की सच्‍चाई देश के साथ ही पूरी दुनिया के सामने आ सके. राम मोहन नायडू ने पायलट के MAYDAY कॉल के बारे में भी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि क्रैश से पहले पायलट की तरफ से कॉल आया था. बता दें कि टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में अभी तक कुल मिलाकर 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू और स्‍टेट मिनिस्‍टर मुरलीधर मोहोल ने अहमदाबाद हादसे पर पूरा ब्‍योरा दिया है. उनके साथ एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. राम मोहन नायडू ने कहा, ‘लगभग दो बजे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी. यह एक शेड्यूल्ड फ्लाइट थी. विमान ने गुरुवार दोपहर बाद 1.39 बजे टेकऑफ किया था. विमान के टेकऑफ करते ही पायलट ने MAYDAY कॉल किया था. एटीसी के अनुसार, विमान से कॉन्‍टैक्‍ट नहीं हो सका. तकरीबन एक मिनट बाद भी प्‍लेन क्रैश हो गया. हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे को ढाई बजे बंद कर दिया गया था. शाम 5 बजे ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. हादसे के कुछ ही मिनट्स में वहां टीम पहुंच गई थी. शाम 5.30 तक हर कोई वहां पहुंच गए थे.’

‘मेरे पिता की सड़क दुर्घटना में हुई थी मैं…’

राम मोहन नायडू ने बताया कि गुजरात में तुरंत बचाव राहत का कार्य शुरू कर दिया गया था. कंट्रोल रूम एस्टाबलिश कर दिया गया था. AAIB ने उसी दिन से जांच शुरू कर दी थी. केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि ब्लैक बॉक्स मिल गया है और इन्वेस्टीगेशन स्मूदली चल रही है.हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया गया है. यह कमेटी तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. राम मोहन नायडू ने कहा, ‘इस दुर्घटना ने सबको झकझोर दिया है. मैंने अपने पिता को एक रोड एक्सीडेंट में खोया है. मैं परिवार का दुख समझ सकता हूं. मैं तुरंत वहां पहुंचा और देखा कि प्रभावितों के लिए क्या कुछ किया जा सकता है.’

‘हमने टाइमली रिस्‍पांस किया’

राम मोहन नायडू ने कहा कि हादसे के बाद हमने टाइमली रिस्‍पांस किया. मंत्रालय की ओर से इस हादसे को सीरियसली लिया गया है. एएआईबी के 5 मेम्बर दुर्घटनास्थल पर भेजा गया, जिसको DG हेड कर रहे हैं. इसमें दो लोगो को जोड़ा गया है फॉरेंसिक और मेडिकल के लोगों को. उन्‍होंने बताया कि ब्लैक बॉक्स से ही पता चलेगा कि क्रैश के दौरान हुआ क्या था. मंत्री ने हमने हाई-लेवल कमिटी बनाई है, जिसे होम सेक्रेटरी हेड कर रहे हैं. इसमें ज्‍वाइंट सेक्रेटरी से ऊपर के लोग हैं.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

homenation

कब आएगा अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश का सच? मिनिस्‍टर ने बता दिया टाइम



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments