Friday, April 17, 2026
Homeदेशसमंदर में भारत की धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद INS सुदर्शिनी...

समंदर में भारत की धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद INS सुदर्शिनी पहुंचा मोरक्को


होमताजा खबरदेश

समंदर में भारत की धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद INS सुदर्शिनी पहुंचा मोरक्को

Last Updated:

INS Sudarshini: भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप ‘आईएनएस सुदर्शिनी’ अपने ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान ‘लोकायन 26’ के तहत मोरक्को के प्रमुख कासाब्लांका बंदरगाह पहुंच गया है. पिछले एक साल के भीतर चार घातक भारतीय युद्धपोतों के बाद यह पांचवां मौका है जब कोई भारतीय जहाज मोरक्को पहुंचा है.

Zoom

INS सुदर्शनी मोरक्को पहुंचा.

INS Sudarshini In Morocco: भारतीय नौसेना समंदर में लगातार अपनी ताकत और कूटनीतिक पहुंच का विस्तार कर रही है. इसी कड़ी में भारत का प्रमुख सेल ट्रेनिंग शिप आईएनएस सुदर्शिनी (INS Sudarshini) अपने ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान लोकायन 26 के तहत मोरक्को के कासाब्लांका (Casablanca) बंदरगाह पर पहुंच गया है. इस बड़े कदम को हिंद महासागर और उसके पार भारत की बढ़ती समुद्री कूटनीति और सामरिक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है.

एक साल में 5वीं बार मोरक्को पहुंचा भारतीय जहाज

भारत और मोरक्को के बीच रक्षा संबंध कितने मजबूत हो रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महज एक वर्ष के भीतर भारतीय नौसेना के चार बड़े युद्धपोत कासाब्लांका का दौरा कर चुके हैं. इनमें शामिल हैं:

  1. आईएनएस तबर (INS Tabar)
  2. आईएनएस तरकश (INS Tarkash)
  3. आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha)
  4. आईएनएस तुशील (INS Tushil)

इन विध्वंसक युद्धपोतों के बाद अब आईएनएस सुदर्शिनी का यह दौरा भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते भरोसे और नौसैनिक तालमेल को दर्शाता है. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच यह सैन्य करीबी तब और बढ़ गई थी, जब हाल ही में नवंबर 2025 में रॉयल मोरक्कन नेवी के इंस्पेक्टर रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन ने भारत के दक्षिणी नौसेना कमान का खास दौरा किया था.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments