इंदिरा नगर सेक्टर-सी में सीवर एवं पेयजल से संबंधित लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने जोन-7 क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इसमें मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाकर समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। मेयर ने सुनी शिकायत निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चिन्हित सभी समस्याओं का दो दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्कों की दुर्दशा पर अधिकारियों को लगाई फटकार महापौर ने सेक्टर-सी में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तथा पार्कों की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित सफाई, कूड़ा उठान, हरित क्षेत्रों का समुचित रखरखाव तथा पार्कों की साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित स्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सभी विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
Source link
लखनऊ मेयर का औचक निरीक्षण: सीवर, पेयजल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दो दिन में समस्याओं समाधान का दिया निर्देश – Lucknow News
RELATED ARTICLES

