Monday, August 3, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में PDS अनाज हेराफेरी पर कार्रवाई: वायरल VIDEO के बाद...

किशनगंज में PDS अनाज हेराफेरी पर कार्रवाई: वायरल VIDEO के बाद ट्रांसपोर्टरों पर जुर्माना, FIR के निर्देश – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भेजे जाने वाले सरकारी अनाज की कथित हेराफेरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों पर निर्धारित राशि का पांच गुना जुर्माना लगाने और संबंधित वाहन के चालक व खलासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अनाज लदे वाहनों से राशन निकालने के आरोप यह मामला ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर टेंगरमारी सहित विभिन्न स्थानों पर अनाज लदे वाहनों को रोककर बोरे से राशन निकालने के आरोपों के बाद सामने आया था। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के जिला प्रबंधक मिथिलेश झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों पर जुर्माना वसूलने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि सरकारी गोदाम से निकलने वाले अनाज से लदे ट्रक और ट्रैक्टरों को पिपलाचौक, गाछपाड़ा चौक, टावर चौक, सालकी चौक और बेलवा चौक जैसे स्थानों पर रोका जाता था। वहां बोरे से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अनाज निकाला जाता था। लाभुकों को मिलने वाले अनाज पर असर-ग्रामीण ग्रामीणों का कहना था कि प्रत्येक वाहन से थोड़ी मात्रा में भी अनाज निकाला जाए तो कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में सरकारी राशन की हेराफेरी संभव है, जिससे लाभुकों को मिलने वाले अनाज पर असर पड़ सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पीडीएस आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments