Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल में पानी में औंधे मुंह मिला युवक का शव: दम...

शहडोल में पानी में औंधे मुंह मिला युवक का शव: दम घुटने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा – Shahdol News




शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के चचाई गांव में सोमवार को एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का चेहरा कम पानी में औंधे मुंह डूबा मिला, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शैलेंद्र बैस (24) पुत्र सरजू बैस, निवासी केरहा टोला, चचाई के रूप में हुई है। युवक गांव के पास पानी भरे स्थान पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देवलौंद थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को फिलहाल किसी आपराधिक या संदिग्ध परिस्थिति के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं बताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस जांच कर रही है कि युवक दुर्घटनावश पानी में गिरा या घटना के पीछे अन्य वजह है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। देवलौंद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments