Sunday, October 4, 2026
Homeटेक्नोलॉजीकरोड़ों मोबाइल यूजर्स की चांदी! TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश, वेबसाइट-ऐप...

करोड़ों मोबाइल यूजर्स की चांदी! TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश, वेबसाइट-ऐप पर नहीं छिपाएं ट्राई-मेंडेट सस्ते रिचार्ज


Highlights

  • TRAI ने एक बार फिर से टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए नया आदेश जारी किया है।
  • TRAI ने अपने आदेश में सस्ते रिचार्ज को अपनी वेबसाइट और ऐप पर स्पष्ट तौर पर दिखाना होगा।
  • ट्राई का यह आदेश अगले एक महीने के भीतर लागू किया जाएगा।

TRAI ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले सस्ते मंथली प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया है। साथ ही, दूरसंचार कंपनियों को यह भी आदेश दिया है कि उन्हें रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के सामने एक ऐसा विकल्प भी रखना होगा, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके। इससे ग्राहकों को अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट नहीं रहेगी। अब दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स Airtel, BSNL, Jio और Vodafone-Idea को निर्देश दिया है कि वो अपनी वेबसाइट और ऐप पर ट्राई द्वारा मेंडेट रिचार्ज प्लान को स्पष्ट रूप से दिखाएं।

स्पष्ट तौर पर दिखाएं सस्ते प्लान

1 अक्टूबर को TRAI ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को कहा है कि वे अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और खास बिक्री केंद्रों पर जरूरी रिचार्ज प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर को सामने और साफ तौर पर दिखाएं। इससे ग्राहकों को किफायती रिचार्ज प्लान सामने दिख जाएंगे। ट्राई ने ग्राहकों की शिकायत के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर्स को यह निर्देश दिया है।

अपने निर्देश में टेलीकॉम रेगुलेटर ने ऑपरेटर्स को कहा है कि वो अपनी वेबसाइट और ऐप्स पर ‘TRAI-Mandated Packs’ के नाम पर एक अलग और स्पष्ट दिखने वाला टैब या सेक्शन रखें। इस टैब पर सर्विस प्रोवाइडर्स को सस्ते रिचार्ज पैक साफ दिखाई देनी चाहिए। इससे ग्राहकों को ट्राई द्वारा मैनडेट किए गए प्लान्स सबसे पहले दिखाई देंगे।

एक महीने में हो लागू

ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आदेश जारी करने की तारीख से एक महीने के भीतर इसे लागू करने के लिए कहा है यानी 1 नवंबर तक इस आदेश का पालन हो जाना चाहिए। यूजर्स को अगले महीने यानी नवंबर से टेलीकॉम ऑपरेटर्स की वेबसाइट और ऐप्स पर ट्राई द्वारा रेकोमेंडेड सस्ते पैक्स दिखाई देंगे। इससे यूजर्स को सस्ते रिचार्ज पैक चुनने में आसानी होगी।

दूरसंचार नियामक ने अपने नए नियम में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को पिछले महीने आदेश दिया है कि हर टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 30 दिन या इससे कम वैलिडिटी के स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च करने होंगे, जिनमें केवल वॉइस और SMS ऑफर किया जाएगा। साथ ही, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक वॉइस और SMS ओनली प्लान भी ग्राहकों को देना होगा। दूरसंचार नियामक ने यह भी कहा है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते हो।

यह भी पढ़ें – Google का बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, पूरे सप्ताह नहीं करना पड़ेगा चार्ज





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments