Monday, November 3, 2025
Homeराज्यराजस्तानकरौली में एक महीने से जल संकट: गोमती कॉलोनी और ट्रक...

करौली में एक महीने से जल संकट: गोमती कॉलोनी और ट्रक यूनियन क्षेत्र में दो दिन से सप्लाई बंद, समाधान करने की मांग – Karauli News



गोमती कॉलोनी और ट्रक यूनियन क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।

करौली जिला मुख्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। गोमती कॉलोनी और ट्रक यूनियन क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।

.

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या पिछले एक महीने से चल रही है। लोग रात भर जागकर पानी का इंतजार करते हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं आता। स्थानीय निवासी वासुदेव गुप्ता, मदन मोहन और पार्षद संजीव जैन ने इस मुद्दे को उठाया है। वासुदेव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टर को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन केवल आश्वासन मिलते हैं। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर एक-दो दिन के लिए पानी की आपूर्ति शुरू हो जाती है। फिर वहीं पुरानी स्थिति लौट आती है। इससे स्पष्ट है कि विभाग स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। क्षेत्र के निवासी अब जवाबदेही तय करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें रोज संघर्ष नहीं करना चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments