Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारकल्याणपुर में बागमती नदी उफान पर: सड़क और खेत बाढ़ की...

कल्याणपुर में बागमती नदी उफान पर: सड़क और खेत बाढ़ की चपेट में, आवागमन बाधित – Samastipur News



सड़क पर पानी भरे इलाके में यातायात करते स्थानीय लोग।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पिछले आठ दिनों से जलस्तर में वृद्धि के कारण नामापुर-गोदाईपट्टी मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन

.

सोरमार ढाला से नामापुर-गोदाईपट्टी जाने वाली सड़क शनिवार को जलमग्न हो गई। फिलहाल आवागमन जारी है, लेकिन लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। यदि जलस्तर में यह वृद्धि जारी रही, तो यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो सकता है और लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ सकता है।

बागमती के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के तीरा, मोरवाड़ा, गांगौरा और रमजान नगर के निचले इलाकों में पानी फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाढ़ से किसानों की सब्जी और धान की फसलें डूब गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। रतनपुर, मालीनगर और मदनपुर जैसे उच्च स्थलों की ओर भी पानी फैल रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। मोरवाड़ा जाने वाली सड़क पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

किसान राम नरेश ठाकुर, रमा शंकर ठाकुर और नुनु पांडे ने चिंता जताई है कि बाढ़ के कारण रबी और दलहन फसलों की समय पर बुवाई नहीं हो पाएगी। स्थानीय प्रशासन जलस्तर पर निगरानी रखे हुए है और संभावित नुकसान को रोकने के उपायों पर काम कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments