कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का दौरा रद्द कर दिया गया है।
बड़वानी में 11 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का दौरा रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस जिला संगठन मंत्री नासिर खान ने पत्र जारी
.
नासिर खान ने बताया कि कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख मिलने तक इसे निरस्त माना जाएगा। संभावना है कि यह कार्यक्रम दीपावली पर्व के बाद आयोजित किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का दौरा भी रद्द हुआ है।
कांग्रेस जिला संगठन मंत्री ने पत्र जारी कर इसके बारे में बताया।
रैली में 25 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल का लक्ष्य रखा था
यह रैली बड़वानी जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में होनी थी। कांग्रेस ने इस आयोजन में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा था। रैली की तैयारियों को लेकर जिले में ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही थीं। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी तैयारियों में जुटे थे।
कांग्रेस का यह कार्यक्रम केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और बेरोजगार युवाओं के साथ ‘छल’ कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों की फसल क्षति पर ध्यान न देने और 3 अक्टूबर से लागू किसान भावांतर योजना पर भी सवाल उठाए।
चौधरी ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के मुद्दे को ‘प्रामाणिक’ बताया, जिसे संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाया था।

