Monday, June 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशचंबल नदी में स्नान करने उतरा 18 वर्षीय युवक बहा: राजस्थान...

चंबल नदी में स्नान करने उतरा 18 वर्षीय युवक बहा: राजस्थान से आया था; 20 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई SDERF – Morena News



रेस्क्यू करते एसडीआरएफ के जवान

मुरैना के चिन्नोनी क्षेत्र में चंबल नदी के कर्जन घाट पर स्नान करने उतरा एक 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। युवक राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है और बाबू महाराज धार्मिक स्थल पर अपने देवताओं को स्नान कराने आया था। रविवार शाम 4 बजे से ही एसडी

.

देवताओं को स्नान कराने आया था युवक भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला निशांत पुरी रविवार दोपहर को चिन्नोनी थाना क्षेत्र के कर्ज़न घाट पर स्थित बाबू महाराज धार्मिक स्थल पर पहुंचा था। वह अपने देवताओं को स्नान करवाने आया था। बाबू महाराज के दर्शन करने के बाद निशांत चंबल नदी में स्नान करने गया और पानी में बह गया।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, SDRF बुलाई कर्ज़न घाट पर मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने चिन्नोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया। तब से युवक की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी बोले- तलाश जारी है, पहचान हुई चिन्नोनी थाना प्रभारी एसआई शंभुदयाल बॉथम के अनुसार, “युवक बाबू महाराज पर दर्शन करने आया था। भरत पुर निवासी निशांत पुरी के रूप में उसकी पहचान हुई है। कल शाम से एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू चल रहा है, युवक नहीं मिला है। तलाश जारी है।”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments