Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर 12 आवेदन: बड़वानी में 1250...

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर 12 आवेदन: बड़वानी में 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा; 5-6 नामों को हाईकमान को भेजा जाएगा – Barwani News


केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक।

बड़वानी जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए 10-12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5-6 नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा। प्रदेश प्रभारी दिल्ली हाईकमान के स

.

जानकारी के मुताबिक, प्रमुख दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, राहुल राठौड़, सेंधवा से हरचरण सिंह भाटिया, गिरीश जायसवाल और अजय ठक्कर शामिल हैं।

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

6 दिनों तक चली थी बैठक

दरअसल, पिछले 6 दिनों से जिले के 16 ब्लॉक संगठनों में पर्यवेक्षक बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान 104 मंडल कमेटी, 365 सैक्टर कमेटी और करीब 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल और अलीराजपुर से कांग्रेस नेत्री सोनल भाबर मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कार्यकर्ता।

पर्यवेक्षकों की टीम को 10 से 30 जून तक का समय दिया गया है। कम से कम 6 दिन इन्हें अपने जिले में बिताने। होंगे जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिला स्तर पर फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन विभागों प्रकोष्ठों की जिला कमेटी के साथ चर्चा करेंगे।

जिले में विधानसभा और ब्लॉक अनुसार, संगठन की बैठक करके इन बैठकों में स्थानीय सांसद विधायक लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशी संगठन के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। उसी के आधार पर कांग्रेस की विचारधारा के साथ लोग जुड़े हुए हैं, कांग्रेस के पास नेतृत्व था पर संगठन नहीं था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments