Monday, June 23, 2025
Homeराज्यबिहारकांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग: मोतिहारी में...

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग: मोतिहारी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर की मजबूती पर दिया जोर – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के अरेराज स्थित पांडे वाटिका में कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। AICC साथी सह प्रशिक्षक विका

.

उन्होंने बूथ स्तर की रणनीति, संगठनात्मक ढांचे की मजबूती और जनसंपर्क अभियान की तकनीक पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में भी बताया। बुडानिया ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में संगठन की ताकत ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सक्रिय रहने और जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती से मिलेगी सफलता

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गप्पू राय ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनावी मैदान में सफलता मिल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता से संवाद करने का आग्रह किया। उन्होंने आगामी चुनाव को विचारधारा की रक्षा की लड़ाई बताया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपने जमीनी अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण को गंभीरता से लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments