Monday, June 1, 2026
Homeराज्यबिहारचुनाव के बाद भी नीतीश ही होंगे सीएम-जमा खान: कैमूर में...

चुनाव के बाद भी नीतीश ही होंगे सीएम-जमा खान: कैमूर में अल्पसंख्यक मंत्री बोले-2005 से बिहार में विकास का नया दौर शुरू हुआ – Kaimur News



रविवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कैमूर पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत की। वहीं उन्होंने बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं का जदयू ने जवाब दिया है। इस दौरान जम

.

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। मंत्री ने बताया कि 2005 से बिहार में विकास का नया दौर शुरू हुआ है। जमा खान ने कहा कि एनडीए के सभी नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बिहार की जनता भी नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव नीतीश के नेतृत्व में होगा। लेकिन मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। इस पर जमा खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments