Friday, October 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकांग्रेस ने खस्ताहाल सड़कों, जल संकट पर घेराव किया: महापौर का...

कांग्रेस ने खस्ताहाल सड़कों, जल संकट पर घेराव किया: महापौर का मुखौटा पहनकर नोटों की माला से विरोध, अधिकारी बदलने की मांग पर हंगामा – Jabalpur News




एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट में विरोध के बाद कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने नगर निगम का घेराव किया। खस्ताहाल सड़कों, जल संकट और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे थे। आरोप है कि 2200 करोड़ के बजट के बावजूद विकास ठप है, केवल 600 करोड़ उपयोग हुए।
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता महेश पटेल ने महापौर का मुखौटा पहनकर और गले में नोटों की माला डालकर अनोखा विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार और महापौर के वादों के बावजूद जनता समस्याओं से जूझ रही है।
शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, कांग्रेसी ज्ञापन सौंपकर लौटने वाले थे। पर जब निगम से पुराने अधिकारी ज्ञापन लेने आए, तो नेता गुस्सा हो गए। उनका आरोप था कि इन अधिकारियों ने पुराने ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
अधिकारी बदलने की मांग पर कोई दूसरा अधिकारी बाहर नहीं आया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज बहस के बीच पार्षद अमरीश मिश्रा गुस्से में मुख्य गेट फांदकर अंदर कूद गए। उन्हें वापस बुलाया गया, जिससे निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments