Friday, October 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकार से टक्कर के बाद 20फीट नीचे गिरे बाइक सवार: एक...

कार से टक्कर के बाद 20फीट नीचे गिरे बाइक सवार: एक की मौत, दूसरे के हाथ-पैर टूटे; बहन से मिलने जा रहे थे दोनों – rajgarh (MP) News




राजगढ़ के खिलचीपुर में बहन से मिलने आ रहे इंदौर निवासी दो मौसेरे भाइयों की बाइक को गुरुवार रात गुनाखेड़ी के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक समेत सड़क से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में राहुल खटक (31) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे दीपक वाल्मीकि (33) के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कार चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को राहुल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर किया गया है। शाम 5 बजे इंदौर से निकले थे दोनों भाई दीपक वाल्मीकि ने बताया कि वह मूल रूप से राजगढ़ जिले के सेमला गोगा गांव का रहने वाला है। वह पिछले तीन साल से इंदौर में रहकर चोथराम स्कूल में हाउस स्पीकिंग का काम करता है। उसका मौसेरा भाई राहुल खटक भी करीब 20 साल से इंदौर में रह रहा था और मयंक वाटर पार्क में काम करता था। दोनों गुरुवार शाम करीब 5 बजे बाइक से खिलचीपुर के लिए निकले थे। बाइक दीपक चला रहा था और राहुल पीछे बैठा था। दोनों बहन से मिलने जा रहे थे। रास्ते में गुनाखेड़ी के पास पीछे से आई अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। होश आया तो सड़क से 20 फीट नीचे पड़ा था दीपक दीपक के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद जब उसे होश आया, तो वह सड़क से करीब 20 फीट नीचे पड़ा था। चोटों के बावजूद वह घिसटते हुए सड़क तक पहुंचा और गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगने लगा। राहगीर के फोन से रिश्तेदारों को दी सूचना दीपक ने बताया कि इसी दौरान उसने एक कार को हाथ देकर रुकवाया। कार चालक के मोबाइल से उसने अपने रिश्तेदारों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। लोकेशन समझाने में भी कार चालक ने उसकी मदद की। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को रात करीब 12 बजे खिलचीपुर अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दीपक के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर किया गया। कुरावर के पास लसूडिया भामा का रहने वाला था राहुल दीपक ने बताया कि राहुल मूल रूप से राजगढ़ जिले में कुरावर के पास लसूडिया भामा का रहने वाला था। वह करीब 20 साल से इंदौर में रहकर काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में राहुल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद दोनों के रिश्तेदार और परिजन अस्पताल पहुंचे। अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। खिलचीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली कार व उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments