Friday, October 9, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज-दुर्गापूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट: पूजा पंडालों का अध्यक्ष ने...

किशनगंज-दुर्गापूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट: पूजा पंडालों का अध्यक्ष ने लिया जायजा, साफ-सफाई पर जोर – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज शहर में शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद ने साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने स्वच्छता पदाधिकारी के साथ विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूजा पंडालों के आसपास सफाई पर जोर निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को पूजा स्थलों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने और जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद विशेष ध्यान दे रहा है। श्रद्धालुओं को मिले स्वच्छ माहौल दुर्गापूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छता और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है। वहीं, पूजा समितियां भी पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। आकर्षक सजावट और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की तैयारी जारी है। नगर परिषद का प्रयास है कि श्रद्धालु स्वच्छ और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments