Monday, August 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकारोबारी के घर से 5 लाख कैश और गहने चोरी: झांसी...

कारोबारी के घर से 5 लाख कैश और गहने चोरी: झांसी में मालिक के आने पर छत कूदे चोर, CCTV कैमरे में लंगड़ाते दिखे – Jhansi News




झांसी में दिनदहाड़े बदमाशों ने कारोबारी के घर के ताले तोड़कर 5 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। जब कारोबारी घर आया तो चोर अंदर ही मौजूद थे। वे छत से पीछे वाले घर में कूदे और भाग गए। घटना रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे की है। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि छत से कूदने पर एक चोर के पैर में गंभीर चोट आ गई। वह लंगड़ाते हुए भाग रहा है, जबकि साथ चोर हाथ में पैसों और गहनों से भरा बैग लिए है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात 9 बजे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहा के पास मुंशी कम्पाउंड का है। 3 तस्वीर देखिए अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए दुकान पर चाबी लेने गए थे कारोबारी आवास विकास चौराहा के पास मुंशी कम्पाउंड निवासी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया- मेरी नंदनपुरा में शटरिंग की दुकान है। शनिवार को पत्नी मायके गई थी। घर पर जितेंद्र गर्ग और उनका एक बेटा था। रविवार को बेटा दुकान पर चला गया। मैं 11 बजे घर आया तो मैन गेट की चाबी मेरे पास थी, लेकिन अंदर की चाबी नहीं थी। तब मैं चाबी लेने दुकान पर चला गया। वहां थोड़ा समय लग गया। लगभग 11 बजे घर आया तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। छत पर चाेरों की आवाज आ रही थी। तब मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगा। अकेला था तो ऊपर जाने की हिम्मत नहीं हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बेटा भी आ गया। तब तक चोर भाग चुके थे। रास्ते में गिरते चले गए नोट जितेंद्र अग्रवाल ने बताया- चोर मेरे घर के पीछे वाले घर पर कूदे और फिर एक छत से दूसरी छत पर होते हुए नीचे कूदकर वारदान विहार कॉलोनी से भाग गए। लगभग 15 मिनट बाद हम लोग घर के पीछे वरदान विहार कॉलोनी में पहुंचे तो गार्ड ने जानकारी दी। जब कैमरे देखे तो पीछे छत पर चोर भागते हुए दिखे। पड़ोसी की छत पर और वरदान विहार कॉलोनी के गेट पर कुल 700 रुपए, चांदी के 3 बिछिया और अर्टिफिशल अंगूठी मिली है। बाकी चोर 5 लाख रुपए कैश, चांदी-सोने के गहने और सिक्के आदि चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों के साफ फुटेज आए हैं। सिक्योरिटी गार्ड से बोले- चोर बोला चोट लग गई घटना के समय वरदान कॉलोनी के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड हरिराम पाल तैनात था। उसने बताया- लगभग 12 बजे कुछ लोग आए और बताया कि पीछे घर में चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें दो चोर दिखा। जब वे गेट से निकले तो एक चोर लंगड़ाते दिखा। वो एक पैर टांगकर भाग रहा था। मैंने उससे पूछा भी क्या हुआ तो कहने लगा कि चोट लग गई। कॉलोनी में एक घर बन रहा है। रोजाना 10 से 15 मजदूर काम करते हैं। मैंने सोचा मजदूर हैं। लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो दोनों एक छत से दूसरी छत और पीछे एक घर में कूदकर भागते दिखे। तब पता चला कि दोनों चोर थे। पुलिस भी आई थी और सीसीटीवी फुटेज ले गई। जांच कर रहे हैं सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि कारोबारी जितेंद्र अग्रवाल की तहरीर तहरीर पर अज्ञात चाेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चाेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments