Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकासगंज में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी: ड्राइवर के सोते...

कासगंज में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी: ड्राइवर के सोते रहने पर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम – Kasganj News




कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक से लगभग 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई तथा चोरी हुए डीजल की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी चालक पदम सिंह मुंबई से ट्रक में बिजली का तेल भरकर लाए थे। उन्होंने अपना ट्रक खड़ा कर आराम कर रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाया। चोरों ने ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर उसमें भरा लगभग 400 लीटर डीजल चुरा लिया। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रविवार को जब चालक की नजर डीजल टैंक पर पड़ी, तो उन्होंने ताला टूटा हुआ और डीजल गायब पाया। घटना का पता चलते ही चालक ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित साक्ष्य जुटाने में लगी है। पीड़ित चालक का कहना है कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वह दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments