अमित यादव | कासगंज6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कासगंज में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने रेल यातायात को प्रभावित किया है। सहावर गेट स्थित नवनिर्माणाधीन अंडरपास में पानी भर गया। इससे पटरी धंस गई और रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह 6 बजे से रेल यातायात बाधित है। रेलवे प्रशासन ने कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेन को बधारी कला स्टेशन पर रोक दिया है। मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेन मारहरा स्टेशन पर खड़ी है।
यात्रियों को ट्रेन रुकने का कारण नहीं बताया गया
रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत में लगे हैं। यात्री सीमा देवी को कम्पिल से कासगंज स्टेशन जाना था। उन्हें बधारी कला स्टेशन पर रुकना पड़ा और वैकल्पिक साधन से कासगंज पहुंचना पड़ा। यात्री मुकेश को भी मथुरा जाना था। उन्हें ट्रेन रुकने का कारण नहीं बताया गया।
ADRM मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से अंडरपास में पानी भरने के कारण पटरी धंसी है। इलेक्ट्रिक पोल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात रोका गया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 1 बजे तक मरम्मत का काम पूरा होने की संभावना है। ट्रैक को सुरक्षित करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।