Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार: रंगदारी और अवैध खनन में...

किशनगंज का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार: रंगदारी और अवैध खनन में वांछित को पुलिस-एसटीएफ ने पकड़ा – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधी हेशाम नाजीर को देर रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है। हेशाम हालामाला का रहने वाला है।

.

अपराधी बालू-गिट्टी गाड़ियों से रंगदारी वसूली और अवैध खनन में संलिप्त था। वह मारपीट समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस की कई बार की छापेमारी में वह फरार हो जाता था।

सूचना मिलते ही की गई कार्रवाई

29 मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि हेशाम पश्चिम बंगाल भागने की योजना बना रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईयू किशनगंज और एसटीएफ एसओजी-2 पूर्णिया की टीम ने कॉलटेक्स चौक से उसे पकड़ लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया वांछित अपराधी

हेशाम पर अर्राबाड़ी, किशनगंज, ठाकुरगंज और कोचाधामन थाने में कुल 6 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, अवैध खनन, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अनुसंधान अधिकारी को जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments