Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में सड़क हादसा, 1 की मौत: बाइक फिसलने से हुई...

किशनगंज में सड़क हादसा, 1 की मौत: बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना, 2 लोग घायल – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज में सड़क हादसे में 1 छात्र की मौत हो गई। ठाकुरगंज प्रखंड के सालगुड़ी के पास एनएच 327 ई ओवरब्रिज पर सुबह हादसा हुआ। मोटरसाइकिल फिसलने से तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। घटना से पूरा इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

.

जियापोखर थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मिरचान बस्ती वार्ड नंबर 14 निवासी मासूम (20) पिता अब्दुल हयात के रूप में हुई है। घायलों में फिरोज आलम (19) पिता फरजूल हक और अफसर आलम (18) पिता मोहम्मद कालू शामिल हैं। तीनों युवक ठाकुरगंज से अपने घर मिरचान बस्ती लौट रहे थे।

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायल दोनों युवकों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार सुबह उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है, इस पूरे घटना से परिजनो और ग्रामीणों के बीच कोहराम मचा हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments