Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशओवरटेक में दो भारी वाहन टकराए, तीसरा भी आ भिड़ा: एक...

ओवरटेक में दो भारी वाहन टकराए, तीसरा भी आ भिड़ा: एक व्यक्ति घायल; सीधी के पास लोहझर गांव में हादसा – Sidhi News


सीधी जिले के लोहझर गांव में तीन भारी वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेक करने के प्रयास में दो वाहन टकरा गए। इसके बाद तीसरा वाहन भी उनसे जा भिड़ा। हादसे के बाद लोहझर से मड़वास रोड तक लंबा जाम लग गया।

मड़वास थाना प्रभारी केदार परौहा और टिकरी चौकी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

मड़वास मार्ग पर यह इस महीने का चौथा दुर्घटना है। टू लेन सड़क बनने के बाद से यहां हादसों में वृद्धि हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार हर माह औसतन 6-7 दुर्घटनाएं होती हैं। इनका मुख्य कारण तेज गति और लापरवाह वाहन चालन है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments