किशनगंज में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 मवेशियों से लदा एक डीसीएम ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई गलगलिया थाना क्षेत्र में की गई, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मवेशी तस्करी पर लगातार शिकंजा कस
.
इसी क्रम में गलगलिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दर्जनों मवेशियों की तस्करी होने वाली है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी तेज कर दी।
ट्रक से मवेशी जब्त।
DCM ट्रक से 15 मवेशी बरामद
विधाननगर जाने वाली मुख्य सड़क धीम हाट के समीप पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक डीसीएम ट्रक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार साहा ने बताया कि जब्त ट्रक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
सभी जब्त किए गए मवेशियों को थाना में सुरक्षित रखा गया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सीमा क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और लगातार कार्रवाई जारी है।

