सनी गुप्ता | संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल पुलिस ने हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। उन पर और उनके बेटे सहित तीन अन्य लोगों पर 20 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें उनकी पत्नी का नाम भी है। यह कार्रवाई लोगों द्वारा पैसे ठगने की शिकायत के बाद की गई है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मंगलवार को बताया- पुलिस ने जावेद हबीब से पूछताछ के लिए दिल्ली और मुंबई स्थित उनके ठिकान पर गए। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें।

एसपी विश्नोई के अनुसार, प्रथम दृष्टया 5 से 7 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जैसे-जैसे पीड़ित अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, यह आंकड़ा बढ़ सकता है। 20 एफआईआर में अब तक 1 करोड़ रुपए तक के घोटाले का खुलासा हुआ है। अभियुक्तों को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए एलओसी जारी की गई है।
जावेद हबीब, उनके बेटे ओनस हबीब और सैफुल के खिलाफ संभल के थाना रायसत्ती में 20 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों के अनुसार, 24 अगस्त 2023 को रॉयल पैलेस सरायतरीन में FLC कंपनी के बारे में एक बैठक आयोजित की गई थी।

इसमें 70 प्रतिशत मुनाफे का आश्वासन दिया गया और यह भी कहा गया कि नुकसान होने पर पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इस तरह आवेदकों से FLC कंपनी के कॉइन में बड़ी रकम निवेश करवाई गई। जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कंपनी बंद होने की बात कहकर धमकी दी गई।


