समस्तीपुर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित।
समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर वार्ड 9 मोहल्ला में हथियार के बल पर चार कट्ठा जमीन कब्जा कर लेने का मामला सामने आया है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों को घातक हथियार से वार कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित परिव
.
पीड़ित राम सागर यादव के पुत्र सरोज यादव ने बताया कि उन लोगों की खतियानी 13 कट्ठा जमीन है। जिस जमीन पर गांव के ही देवनारायण यादव, संतोष यादव आदि लोगों ने साजिश कर उनके जमीन को जोत लिया जब तक यह लोग पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे तब तक बड़ी संख्या में लोगों को बुलाकर उक्त जमीन पर बाउंड्री वॉल भी करवा लिया।
उधर, शिकायत के बावजूद इस मामले में स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विरोधी पार्टी से मिले हुए हैं, चूंकि आरोपी पक्ष पैसे वाला है, इसलिए वे हम लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। स्थानीय पुलिस से सहयोग नहीं मिलने की स्थिति में मंगलवार को वह समस्तीपुर पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया है एवं न्याय की गुहार लगाईहै।
एसपी के पास पहुंचा पीड़ित
घर की महिलाओं के साथ भी की गई मारपीट
एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मारपीट की घटना के बाद परिवार के लोग खाना पर आवेदन देने गए थे। इस दौरान जब वहां पर विरोधी द्वारा मकान का निर्माण शुरू किया गया तो घर की महिलाएं रोकने पहुंची। इस दौरान घर की महिलाओं को भी लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस घटना में राम सागर यादव के अलावा पप्पू कुमार, इंदु देवी, सरोज कुमार आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर इस मामले में रोसरा के डीएसपी को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है।

