Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारकुदाल से काटकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार: जहानाबाद में वारदात...

कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार: जहानाबाद में वारदात के बाद PHC में छिपा, सोने के दौरान हुआ था विवाद – Jehanabad News



जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुसहरी में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पवन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छत पर स

.

घटना के बाद आरोपी पवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छिप गया, जहां वह दैनिक मजदूर के रूप में काम करता था। गुरुवार सुबह जब लोगों ने छत पर खून से लथपथ महिला का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

शादी में गया था परिवार

मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments