Monday, August 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़: व्यापारियों के...

गोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़: व्यापारियों के चेहरे खिले, बोले- अगले साल फिर आएंगे, उम्मीद से बेहतर मिला रिस्पॉन्स – Gorakhpur News




गोरखपुर महोत्सव का समापन शनिवार को हो गया। दूर- दराज से आएं व्यापारियों ने 17 जनवरी को अपने सामान समेटने शुरू कर दिए। कुछ दुकानदारों ने शाम होते-होते अपने स्टाल हटा लिए तो अधिकतर ने देर रात तक बिक्री की। वहीं खरीदारी का अंतिम मौका होने की वजह से चंपादेवी पार्क में खरीदारों का हुजूम उमड़ा रहा। लोगों ने सस्ते और यूनिक सामानों की जमकर खरीदारी की। हफ्ते से यहां दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने बताया कि गोरखपुर के लोग बहुत अच्छे हैं। हमने यहां खूब बिक्री की है। बिक गया पूरा माल कोलकाता की स्पेशल साड़ियों की सेल लगाने वाले मुहम्मद वसीम ने बताया- गोरखपुर में आकर बहुत अच्छा लगा। कस्टमर बहुत अच्छे हैं, हमारा पूरा माल बिक गया। बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा। अगले साल फिर आएंगे और इससे ज्यादा साड़ियां लेकर आएंगे। तीन दिनों में ज्यादा बिक्री हुई चंदौली से आए सुफियान ने कहा- मैं यहां जरी, जरदोजी और बनारसी साड़ियां और सूट लेकर आया था। मैं पिछले साल 4 से आता हूं। हर बार कि तरह इस बार भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पुराने कस्टमर्स तो खरीदारी किए ही नए लोग भी आकर्षित हुए। पिछले तीन दिनों में ज्यादा बिक्री हुई है। चंपा देवी पार्क में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सस्ते और टिकाऊ सामानों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। 100 रुपए की साड़ी से लेकर खूबसूरत फर्नीचर ने लोगों का खींचा ध्यान है। कलाकारों ने गायकी से धमाल मचाया 11 से 13 जनवरी तक उत्सव का भव्य रंग देखने को मिला जिसमें बॉलीवुड नाइट, भोजपुरी नाइट, भजन संध्या और डीजे नाइट में वरुण जैन, पवन सिंह, रवि किशन, मैथिली ठाकुर और बादशाह जैसे कलाकारों ने अपनी गायकी से धमाल मचाया। स्थानीय कलाकारों को मिला मंच वहीं टैलेंट हंट जैसे आयोजन ने स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया। उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का शानदार मौका मिला। इसके अलावा बुक फेस्टिवल, विज्ञान प्रदर्शनी, कृषि मेला भी महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भदोही, राजस्थान, दिल्ली, सहारनपुर, जयपुर, हरियाणा और देश के तमाम जगहों के व्यापारी सोफे, फर्नीचर, साज- सज्जा और विभिन्न घरेलू सामानों के लगभग 150 से अधिक स्टॉल लगाएं गए थे। हरियाणा की 100 रुपए वाली जलेबी ने खींचा ध्यान 100 रुपए की साड़ी, 200 के स्वेटर जैसे सेल वाले स्टॉलों पर खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा। सस्ती सामानों की वजह से लोग एक के बजाय 4 सामान खरीद कर ले जा रहे थे। वहीं अगर खाने- पीने की बात करें तो हरियाणा की 100 रुपए वाली जलेबी और राजस्थान के 50 रुपए वाले लड्डू ने लोगों का ध्यान खींचा। खरीदार इन स्टॉल को ढूंढते हुए महोत्सव में पहुंच रहे थे। 13 जनवरी के बाद से पार्क में खरीदारों की हजारों की संख्या में उमड़ रही थी। वहीं आज उनके लिए लिए खरीदारी करने का अंतिम मौका है। अगले साल मिलेगा ऐसा मौका
आज सभी दुकानदार वापस चले जाएंगे। जिसके बाद फिर अगले साल ही खरीदारी का ऐसा मौका मिलेगा। समापन का दिन जैसे- जैसे नजदीक आना शुरू हुआ दुकानदारों ने अपने स्टॉक को सस्ते दामों पर बेचना शुरू कर दिया। जिसकी वजह लोगों पिछले दिनों जबरदस्त शॉपिंग की। दुकानदारों का भी कहना है कि दाम कम करके अपने स्टॉक का जल्दी बेच रहे हैं। आज सस्ते सामानों की खरीदारी के लिए अंतिम मौका देखते हुए पार्क में खरीदारों की होड़ लगी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments