Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकुशीनगर में 'ऑपरेशन मजनू' में 124 मनचले गिरफ्तार: स्कूल-कॉलेज के बाहर...

कुशीनगर में ‘ऑपरेशन मजनू’ में 124 मनचले गिरफ्तार: स्कूल-कॉलेज के बाहर छेड़खानी पर एक्शन, एसपी ने दी जेल भेजने की चेतावनी – padrauna(Kushinagar) News


प्रदीप यादव | पडरौना, कुशीनगर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘ऑपरेशन मजनू’ में 124 मनचले गिरफ्तार।

कुशीनगर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन मजनू’ शुरू किया है। इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के बाहर छेड़खानी करने वाले 124 मनचलों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब छेड़खानी करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने सभी थानों में विशेष टीमें बनाई हैं। स्कूल-कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।

इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। छात्राएं अब बिना डर के स्कूल-कॉलेज आ-जा सकेंगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कुशीनगर पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर लगाम कसने के साथ समाज को यह संदेश दे रहा है कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments