Monday, June 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौर से गायब रहे गुना विधायक: दिशा...

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौर से गायब रहे गुना विधायक: दिशा बैठक से भी रहे नदारद; ऊर्जा मंत्री को कहा था ‘नकारा’ – Guna News




केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 26 से 29 जून तक गुना दौरे के दौरान भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य किसी भी प्रमुख कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उन्होंने केवल सर्किट हाउस पहुंचकर सिंधिया की आगवानी की, लेकिन इसके बाद आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यहां तक कि कलेक्ट्रेट में सिंधिया की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की समीक्षा बैठक में भी उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। विधायक की यह दूरी हाल ही में सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर दिए गए उनके विवादित बयानों के बाद राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। मंत्रियों पर दिए थे तीखे बयान कुछ दिन पहले विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर सार्वजनिक रूप से तीखी टिप्पणी की थी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लेकर उन्होंने कहा था कि क्षेत्र को बदनामी से बचाने की जरूरत है। उन्होंने मंत्री के कामकाज और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रदेश को ऐसा जनसेवक चाहिए, जो गंभीरता और प्रामाणिकता से काम करे। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि कोई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि खराब करने की कोशिश करेगा तो वह मुख्यमंत्री से ऐसे मंत्री को हटाने का आग्रह करेंगे। प्रभारी मंत्री पर भी साधा था निशाना विधायक ने प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रभारी मंत्री उन्हें केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ चलने तक नहीं देते। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि हवाई पट्टी पर उन्हें किनारे कर दिया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जनता के वोट से विधायक बने हैं और किसी व्यक्ति की वजह से राजनीति में नहीं हैं। सिंधिया के कार्यक्रमों से बनाए रखी दूरी केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गुना प्रवास के दौरान शहर और आसपास कई सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुए, लेकिन विधायक पन्नालाल शाक्य इनमें कहीं भी दिखाई नहीं दिए। उनकी लगातार अनुपस्थिति को राजनीतिक हलकों में सिंधिया और उनके समर्थक नेताओं के प्रति नाराजगी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दिशा समिति की बैठक से भी रहे गायब सबसे अधिक चर्चा कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा समिति की समीक्षा बैठक को लेकर हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य शामिल नहीं हुए। वहीं बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल बैठक में मौजूद रहे। सत्ताधारी दल के विधायक की अनुपस्थिति और विपक्षी विधायक की मौजूदगी पूरे दिन राजनीतिक चर्चा का विषय बनी रही। अनुपस्थिति पर दिए अलग-अलग जवाब जब मीडिया ने विधायक पन्नालाल शाक्य से कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वे पार्टी के काम से भोपाल में हैं, इसलिए कार्यक्रमों में नहीं पहुंच सके। वहीं एक अन्य मीडियाकर्मी से उन्होंने अपने साले के निधन और बड़ी साली की तबीयत खराब होने का कारण बताया। सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सवाल विधायक के इन बयानों के बीच उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर उसी दिन उनके गुना स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते हुए तस्वीरें पोस्ट की गईं। इससे उनके भोपाल में होने के दावे पर सवाल उठने लगे। जब इस विरोधाभास को लेकर दोबारा सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय इतना ही कहा कि उनकी न किसी से दोस्ती है और न किसी से दुश्मनी, वे सबके चहेते हैं। पहले भी संगठन ने किया था तलब मंत्रियों के खिलाफ दिए गए उनके विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया था। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर विधायक को भोपाल बुलाया गया था, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा था। सफाई के बाद भी खत्म नहीं हुई चर्चा भोपाल में संगठन से मुलाकात के बाद विधायक ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा था कि भाजपा एक परिवार है और संगठन उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं है। हालांकि, इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पूरे दौरे से उनकी दूरी ने एक बार फिर गुना भाजपा में अंदरूनी खींचतान और असंतोष की चर्चाओं को हवा दे दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments