Tips to buy fresh shrimp: मछली जो लोग खाना पसंद करते हैं, वे झींगा मछली या श्रिम्प (Shrimp) भी खूब खाते हैं. मछली की ही तरह झींगा भी प्रोटीन का मुख्य सोर्स है. हालांकि, कोई भी नॉनवेज फूड्स हमेशा फ्रेश ही खरीदना चाहिए. उनकी क्वालिटी से कभी भी समझौता नहीं करनी चाहिए वरना आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है. झींगा मछली भी खरीदते समय आपको कुछ बातों पर गौर करना चाहिए, क्योंकि बासी, पुरानी खरीद कर खाते हैं तो आपको फूड पॉयजनिंग भी हो सकता है. बाजार से झींगा मछली खरीदते समय उसकी ताजगी की पहचान करना बेहद जरूरी है. जानें यहां कुछ आसान से तरीके, जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि झींगा ताजी है या नहीं.
1. गंध से करें पहचान
जब भी आप झींगा मछली खरीदें तो उसकी स्मेल पर ध्यान दें. बहुत तेज दुर्गंध या अमोनिया (तेज केमिकल जैसी) जैसी गंध आए आए तो बिल्कुल ना खरीदें. ताजी झींगा मछली में समुद्र या साफ पानी जैसी हल्की नेचुरल स्मेल होती है.
2. खोल (Shell) को देखें
झींगा ताजी होगी तो उसकी शेल चमकदार, मजबूत और शरीर से अच्छी तरह से चिपका होगा. यदि खोल ढीला, टूटता हुआ नजर आए तो यह बासी हो सकता है. खासकर, काले धब्बे नजर आएं तो पुराना हो सकता है.
3. रंग से करें पहचान
रंग की बात करें तो ताजी झींगा मछली हमेशा ग्रे, हल्की गुलाबी या फिर सफेद रंग की होती है. पीला, काला या फीका दिखाई दे, तो उसे खरीदने से बचें.
4. मांस पर करें गौर
झींगे को अपनी उंगलियों से दबा कर चेक करें. यदि मांस हार्ड, लचीला हो तो फ्रेश है, जबकि बहुत नर्म, चिपचिपा, आसानी से दबने लगे तो यह सड़ी हुई हो सकती है.
5. आंखें और सिर देखें
आंखों को चेक करें. ताजी झींगा मछली की आंखें साफ और चमकदार होती हैं. धुंधली या धंसी हुई आंखें दिखें तो पुरानी झींगा मछली हो सकती है
6. बर्फ पर रखा झींगा ही खरीदें
मछली मार्केट, मॉल या जहां से भी आप सीफूड खरीदें, वहां हमेशा देखें कि झींगा मछली को सही तरीके से बर्फ पर रखा गया है नहीं? फ्रीजर में सही टेम्परेचर में स्टोर किया गया है या नहीं. लंबे समय तक खुले में रखी गई झींगा जल्दी खराब हो सकती है.
7. फ्रोजन झींगा खरीदते समय एक्सपायरी डेट करें चेक
कुछ लोग ऑनलाइन या मॉल से फ्रोजन, पैक्ड झींगा मछली भी खरीदते हैं. ऐसे में एक्सपायरी डेट, पैकिंग डेट और पैकेट की सील जरूर चेक करें. एक्सपायर हो चुके मांस-मछली का सेवन गलती से भी न करें.
झींगा स्टोर करने के टिप्स
-यदि आपने आधी झींगा मछली बनाई है तो बाकी को अच्छी तरह से धोकर फ्रीजर में रख दें.
-अधिक दिनों तक स्टोर करके रखना है तो उसे एयरटाइट कंटेनर में पैक करके फ्रीजर में ही रखें.

